स्वतंत्रता के बाद पहली बार असम विधानसभा में मियां समुदाय से होगा नेता प्रतिपक्ष!
- DSS Admin
- May 19, 2026
गुवाहाटी, 19 मई, (हि.स.)। असम विधानसभा में स्वतंत्रता के बाद पहली बार मियां समुदाय (बांग्लादेशी मुस्लिम) से नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की संभावना को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी के भीतर इस मुद्दे पर लगातार मंथन चल रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर पार्टी विधायकों से राय ले रहे हैं। बताया गया है कि उन्होंने प्रत्येक विधायक से व्यक्तिगत रूप से परामर्श किया है।
इस संबंध में अब्बास सोभान अली सरकार ने कहा कि पार्टी उचित निर्णय लेगी और योग्य व्यक्ति को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला कांग्रेस नेतृत्व द्वारा सामूहिक विचार-विमर्श के बाद लिया जाएगा।
इस बयान के बाद असम की राजनीति में नए समीकरणों और संभावित नामों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
------------

