जनता दरबार में दाखिल-खारिज और भूमि संबंधी मामलों का निष्पादन

रांची, 19 मई (हि.स.)। उपायुक्त मंजूनाथ भजंंत्री के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंड और अंचल कार्यालयों में मंगलवार को जनता दरबार आयोजित किया गया, जहां कई आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया। इस अवसर पर जनता दरबार में दाखिल-खारिज, पंजी-2 सुधार, शुद्धि-पत्र, पेंशन, भूमि संबंधी मामलों का समाधान किया गया।

वहीं अनसूझले हुए कई आवेदनों को आगे की कार्रवाई करने के लिए संबंधित विभाग में भेेेजा गया। इस दौरान अनगड़ा अंचल में 142, रातू प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में 224, नामकुम में 160, बेड़ो में 113 और चान्हो में 110 आवेदनों का समाधान किया गया। सोनाहातु, मांडर, राहे, खलारी, नगड़ी, सिल्ली, बुढ़मू और बुंडू अंचलों में भी बड़ी संख्या में मामलों का निष्पादन हुआ। कई स्थानों पर ऑनलाइन पंजी-2 सुधार, शुद्धि पत्र निर्गत करने एवं मुआवजा भुगतान से संबंधित मामलों का भी समाधान किया गया।

उपायुक्त मंजूनाथ भजंंत्री ने कहा कि आमजनों को सरकारी सेवाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की। जनता दरबार में बडी संख्याा में ग्रामीण सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

   

सम्बंधित खबर