जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित

मंडी, 02 जुलाई (हि.स.)। जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण व मकानों की गणना के कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। निदेशक दीप शिखा शर्मा की अध्यक्षता में उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपमंडलाधिकारी (ना.), तहसीलदार एवं जनगणना प्रभारी अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जनगणना से संबंधित क्षेत्रीय गतिविधियों में अपेक्षित तेजी लाने, सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से कार्यों की रियल टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने, निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी गतिविधियों का निष्पादन करने तथा डाटा गुणवत्ता एवं डाटा कवरेज को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने निदेशक का जिला मंडी आगमन पर स्वागत करते हुए जनगणना कार्यों के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

बैठक में पंकज कुमार सिन्हा, संयुक्त निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय, हिमाचल प्रदेश भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। उन्होंने मुख्यालय से प्राप्त आवश्यक दिशा-निर्देशों से अधिकारियों को अवगत करवाते हुए जनगणना कार्यों के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन पर विशेष बल दिया। इस बैठक में संयुक्त निदेशक आशीष चौहान, सहायक निदेशक प्रियांशु तिवारी, डीसीओ नोडल अधिकारी हिमांशु सहित अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, एसडीएम रुपिंदर कौर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

   

सम्बंधित खबर