गुवाहाटी में कृत्रिम बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने विभिन्न क्षेत्रों का मंत्री कौशिक राय ने किया निरीक्षण
- DSS Admin
- Jul 03, 2026
गुवाहाटी, 03 जुलाई (हि.स.)। आवास एवं शहरी कार्य मंत्री कौशिक राय ने शुक्रवार को गुवाहाटी में कृत्रिम बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए अनिल नगर, तरुण नगर और एबीसी सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंपों, जल निकासी व्यवस्था, नालों की कार्यप्रणाली तथा वर्षा जल निकासी की स्थिति की समीक्षा की।
मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जलभराव रोकने के उपायों की नियमित निगरानी करने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
निरीक्षण के दौरान विधायक दिप्लू रंजन शर्मा, जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनबामुथन एमपी, जीएमसी आयुक्त चिन्मय फूकन सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
-----------

