डीजीपी ने पदक विजेताओं को किया सम्मानित

इटानगर, 18 मई (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डॉ.

एसडी सिंह ने राज्य पुलिस बैडमिंटन टीम को सम्मानित किया, जिसमें 15 सदस्य शामिल थे। इस टीम ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 9 से 13 मई तक आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर

चैंपियनशिप 2026 में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

सम्मान समारोह आज इटानगर स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें आईजी चुकू आपा, उपाध्यक्ष आईजी तुसार ताबा, आईजी अपुर

बिटिन और कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर डीजीपी ने टीम को बधाई दी और राज्य पुलिस का नाम रोशन करने के लिए

खिलाड़ियों की सराहना की। साथ ही पुलिस विभाग को भारोत्तोलन, कराटे, जूडो आदि जैसे अन्य व्यक्तिगत खेलों पर भी ध्यान केंद्रित

करने की सलाहदिया।

देश भर की 45 से अधिक पुलिस टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा करते हुए, अरुणाचल प्रदेश पुलिस दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12वां स्थान हासिल किया और 1 स्वर्ण, 4 कांस्य और 1 रजत पदक सहित

रिकॉर्ड छह पदक जीते।

जिसमें लोंगडिंग जिले के पुलिस अधीक्षक डेकियो गुमजा ने 1 स्वर्ण सहित 2 कांस्य पदक, मियाओ जिले के

पुलिस उपाधीक्षक पॉल जेरंग ने 1 कांस्य पदक, मेनया रिबा ने 1 कांस्य पदक और कांस्टेबल नांग प्रोफा नामचूम ने 1 कांस्य पदक जीता।

अरुणाचल प्रदेश पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड और पुलिस मुख्यालय ने सभी पदक

विजेताओं, प्रशिक्षकों, प्रबंधकों और

अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि और बल में खेल भावना को बढ़ावा देने में उनके

योगदान के लिए हार्दिक बधाई दी।

   

सम्बंधित खबर