दरभंगा, 18 जून (हि.स.)।
दरभंगा। केवटी थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों के प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, केवटी थाना कांड संख्या 158/26 के प्राथमिकी अभियुक्त मो. अफजल, पिता स्व. मो. वकील, ग्राम डिघियार तथा केवटी थाना कांड संख्या 156/26 के प्राथमिकी अभियुक्त सुमित पासवान, पिता प्रदीप पासवान, ग्राम ईथरवा, थाना केवटी, जिला दरभंगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध दर्ज मामलों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के लिए अग्रसारित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
---------------

