नालंदा, 19 मई (हि.स.)। जिले में आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज मंगलवार को कुंदन कुमार जिलाधिकारी, नालन्दा की अध्यक्षता में बिहारशरीफ प्रखंड अंतर्गत मुरौरा पंचायत सरकार भवन में “सहयोग शिविर” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर डीएम के द्वारा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत शौचालय निर्माण हेतु गुड्डी कुमारी, ममता देवी, लालमुनी देवी, पूनम देवी एवं गुड़िया देवी को शौचालय की राशि भुगतान कर तथा प्रमाण पत्र वितरण कर समस्याओं का ऑन द स्पॉट निदान किया गया।खुशबू कुमारी, रेखा देवी, रूना देवी एवं धन्मंती देवी को इंदिरा आवास का लाभ एवं सुखिया देवी और निर्मला देवी को तीसरी किस्त की राशि का लाभ प्रदान किया गया।
रागिनी कुमारी, श्लोक, अंजली कुमारी को जन्म प्रमाण पत्र तथा विनोद कुमार को राशन कार्ड का प्रमाण पत्र वितरण किया गया।रंजू देवी, सुनील प्रसाद, रंजू देवी,जूली देवी एवं राजू कुमार को सहयोग शिविर में लाभुकों को जॉब कार्ड वितरण किया गया।शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं लाभुकों ने भाग लेकर विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं आवेदनों का निष्पादन कराया।सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजनों से आवेदन प्राप्त किए गए।
प्राप्त आवेदनों में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) से संबंधित 08 आवेदन, विद्युत बोर्ड से 01, चिकित्सा विभाग से 03, कल्याण विभाग से 01, कृषि विभाग से 06, ग्रामीण विकास विभाग से 06, बाल विकास परियोजना से 01, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान से 05, सामाजिक सुरक्षा कोषांग से 05, अंचल कार्यालय से 10 तथा श्रम अधीक्षण कार्यालय से 05 आवेदन प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 51 आवेदन शिविर में प्राप्त किए गए, प्राप्त सभी आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया । तथा लाभ को को सूचित किया गया।
डीएम ने स्वयं शिविर में उपस्थित होकर आमजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कई मामलों में तत्काल समाधान सुनिश्चित करते हुए आवास योजना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड, राशन कार्ड एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र लाभुकों के बीच वितरित किए। इससे ग्रामीणों में काफी उत्साह एवं संतोष देखा गया।
---------------

