पवई झील हुई लबालब

मुंबई, 01 जुलाई (हि.स.)। मुंबई में झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच मुंबई महानगरपालिका की पवई झील लबालब होकर बहने लगी है। यह झील बुधवार की भोर में पूरी तरह भरकर बहने लगी। 545 करोड़ लीटर पानी क्षमता वाली इस झील का पानी सिर्फ़ इंडस्ट्रियल कामों के लिए इस्तेमाल होता है। इस झील का पानी पीने के लिए इस्तेमाल नहीं होता।

मुंबई मनपा के वॉटर इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के अनुसार पिछले तीन दिनों में इस झील के भरण क्षेत्र में हुई बारिश की वजह से झील बहने लगी है। यह झील मुंबई मनपा मुख्यालय से लगभग 27 किलोमीटर दूर है। इस आर्टिफिशियल झील को साल 1890 में बनाया गया था। उस समय इस झील को बनाने में लगभग 12.59 लाख रुपये का खर्च आया था। इस झील का कैचमेंट एरिया लगभग 6.61 स्क्वेयर किलोमीटर है और अगर झील पूरी तरह से भर जाए तो पानी का एरिया लगभग 2.23 स्क्वेयर किलोमीटर होता है। इस झील का फुल-फ्लो लेवल 195 फीट है। जब झील भर जाती है, तो झील में 545.5 करोड़ लीटर पानी होता है। इस झील के भरने के बाद उसका पानी मीठी नदी में चला जाता है।

---------------

   

सम्बंधित खबर