रोटरी क्लब देवरिया ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर डॉक्टरों का किया सम्मान

देवरिया, 01 जुलाई (हि.स.)। रोटरी क्लब देवरिया सदर के नवनियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन राकेश धर द्विवेदी की उपस्थिति में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर बुधवार काे रोटरी क्लब देवरिया सदर द्वारा महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक परिसर में चिकित्सकों को सम्मानित कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी चिकित्सकों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान देने के साथ हुई।

रोटेरियन राकेश धर द्विवेदी ने मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद सीएमएस डॉ. एच.के. मिश्रा, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. आर.के. श्रीवास्तव, डॉ. ओंकार मिश्रा, डॉ. अजीत पाल, डॉ. श्री प्रकाश, डॉ. प्रियंका, डॉ. रीतिका, डॉ. रणधीर सिंह एवं डॉ. रमेश सिंह सहित अन्य चिकित्सकों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रोटेरियन राकेश धर द्विवेदी ने कहा कि चिकित्सक आधुनिक युग के भगवान हैं, जो बिना रुके निरंतर मानव सेवा में लगे रहते हैं। उनका समर्पण और सेवा भावना पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है। वहीं क्लब के सचिव रोटेरियन हिमांशु कुमार सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस समाज के प्रति डॉक्टरों की अथक मेहनत, सेवा और समर्पण को सम्मान देने का अवसर है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब को ऐसे सेवाभावी चिकित्सकों का सम्मान करने पर गर्व है।

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल , रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर डॉ. विपिन बिहारी शर्मा, रोटेरियन इमरान लारी, रोटेरियन मनोज सेठ, रोटेरियन अनिल कुशवाह, गोपाल कृष्ण सिंह 'रामू', रोटेरियन सीमा सोनी, रोटेरियन अमित त्रिपाठी सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

---

   

सम्बंधित खबर