नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश, एक साथ रंग मंडल ने प्रस्तुत किया नुक्कड़ नाटक

नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश, एक साथ रंग मंडल ने प्रस्तुत किया नुक्कड़ नाटक


जम्मू, 22 जून । एक साथ रंग मंडल ने सोमवार थिएटर श्रृंखला के तहत अपना 522वां सोमवार थिएटर कार्यक्रम आयोजित करते हुए जम्मू शहर में नशा मुक्ति विषय पर आधारित प्रगतिशील नुक्कड़ नाटक ‘विश्वास जगाओ, नशा भगाओ’ का मंचन किया। नाटक में समाजसेवी ईश्वर चंद के माध्यम से युवाओं, महिलाओं और बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों तथा इससे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।

उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहने के लिए गलत संगति और उन स्थानों से बचना जरूरी है जहां मादक पदार्थ उपलब्ध होते हैं। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक सोच अपनाने, अच्छे मित्र चुनने, व्यायाम करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा आत्मविश्वास विकसित करने की सलाह दी।

नाटक में यह संदेश भी दिया गया कि नशे का प्रस्ताव मिलने पर स्पष्ट रूप से “ना” कहना चाहिए और आत्मसम्मान को मजबूत बनाना चाहिए। कार्यक्रम को देखने पहुंचे लोगों ने नाटक की विषयवस्तु और प्रस्तुति की सराहना की। नाटक में दर्शना देवी, राहुल, शिवानी, रोमिका, शालिजा और विजय मल्ला ने अभिनय किया।

   

सम्बंधित खबर