सीयूके ने ऑनलाइन कक्षाएं और शुक्रवार को घर से काम करने की घोषणा की

श्रीनगर, 20 मई (हि.स.)। कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूके) ने मौजूदा स्थिति के मद्देनजर खर्च में कटौती के कई उपाय लागू किए हैं जिनमें ऑनलाइन कक्षाएं और शुक्रवार और शनिवाकर को घर से काम करना शामिल है।

एक आधिकारिक आदेश के अनुसार विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि 22 मई, 2026 से विश्वविद्यालय में ऑनलाइन शिक्षण और शुक्रवार और शनिवार को घर से काम (डब्ल्यूएफएच) की व्यवस्था की जाएगी। ये खर्च में कटौती के उपायों का हिस्सा हैं।

यह निर्णय कुलपति की अध्यक्षता में 13 मई को हुई डीन समिति की बैठक की सिफारिशों के बाद लिया गया।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने आगे कहा कि शुक्रवार को निर्धारित सभी व्यावहारिक सत्र और प्रयोगशाला कक्षाएं गुरुवार दोपहर को पुनर्निर्धारित की जाएंगी ताकि शैक्षणिक गतिविधियां बिना किसी रुकावट के जारी रह सकें।

विश्वविद्यालय ने निर्देशों की व्यावहारिकता को ध्यान में रखते हुए पीएचडी मौखिक परीक्षा और कार्यशालाओं को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करने का निर्देश दिया है।

आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि अपरिहार्य परिस्थितियों में सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से ऑफलाइन माध्यम की अनुमति दी जा सकती है।

---------------

   

सम्बंधित खबर