मच्छरों पर वार बीमारियों पर प्रहार-डेंगू मलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी

Striking at mosquitoes to combat diseases—awareness is essential for protection against Dengue and Malaria


कठुआ, 04 जुलाई । मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है। विभाग के अनुसार ये वेक्टर जनित रोग मच्छरों के जरिए तेजी से फैलते हैं लेकिन समय रहते सावधानी बरतकर इनसे बचाव संभव है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा कि घर और आसपास पानी जमा न होने देना सबसे अहम कदम है क्योंकि रुका हुआ पानी मच्छरों के पनपने का मुख्य कारण बनता है। इसके अलावा मच्छरदानी और रिपेलेंट का नियमित उपयोग भी संक्रमण के खतरे को कम करता है। यदि किसी व्यक्ति को बुखार, शरीर दर्द या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाने की सलाह दी गई है ताकि समय पर इलाज शुरू किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि जनभागीदारी और जागरूकता ही इन बीमारियों पर नियंत्रण पाने का सबसे प्रभावी तरीका है। छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर गंभीर बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

---------------

   

सम्बंधित खबर