एनआईसी रेंडमाइजेशन विधि से बड़े पैमाने पर जिले के सरकारी कर्मचारियों का डीएम ने किया तबादला

अररिया 01 जुलाई(हि.स.)।

जिले में सरकारी कर्मचारियों का तबादले का सिलसिला लगातार जारी है।डीएम विनोद दूहन पहली बार एनआईसी सॉफ्टवेयर रेंडमाइजेशन से सरकारी कर्मचारियों के तबादले को बुधवार को भी जारी रखा।

परमान सभागार में रेंडमाइजेशन के आधार पर 65 पंचायत सचिव,108 राजस्व कर्मचारी,28 अमीनों, आत्मा कार्यालय में पदस्थापित एक प्रखंड तकनीकी प्रबंधक,13 सहायक तकनीकी प्रबंधक,7 लेखपाल,6 कार्यपालक सहायकों का स्थानांतरण विभिन्न प्रखंडों में किया गया।

इसके अलावा जिले के निबंधन कार्यालयों में पदस्थापित 28 डाटा एंट्री ऑपरेटर, मद्य निषेध कार्यालय के 4 डाटा एंट्री ऑपरेटर का तबादला विभिन्न कार्यालयों में किया गया।जिला निर्वाचन कार्यालय के 9 डाटा एंट्री ऑपरेटर,विभिन्न अंचल कार्यालय में पदस्थापित 26 डाटा एंट्री ऑपरेटर,जिला आपूर्ति कार्यालय के 3 कार्यपालक सहायकों,समाहरणालय में पदस्थापित दो निम्न वर्गीय लिपिकों का भी तबादला बुधवार को किया गया।

जिले में पदस्थापित पांच काउंसलर,7 सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर,4 कालाजार तकनीकी पर्यवेक्षक,2 एफआरयू लेखपाल,7 प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक,3 एसटीएलएस,6 पारा मेडिकल कर्मी,8 प्रखंड अनुशरण एवं मूल्यांकन सहायक,8 प्रखंड लेखपाल एवं 6 स्वास्थ्य प्रबंधकों का तबादला किया गया है।डीएम ने 2 जुलाई के अपराह्न तक स्थानांतरित कार्यालयों में योगदान देने का आदेश दिया है।3 जुलाई से सभी स्थानांतरित कर्मी अपने कार्यालय से स्वतः विरमित हो जाएंगे।

   

सम्बंधित खबर