मोबाइल फोन चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

नोएडा, 03 जुलाई (हि.स.)। जिले के थाना सेक्टर 20 पुलिस ने शुक्रवार सुबह दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी किए हुए 49 स्मार्टफोन बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग मेट्रो स्टेशन और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र से लोगों की जेबाें से मोबाइल फोन चोरी करते हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर आज सुबह को आसिफ और विक्की नाम दो बदमाशों को सेक्टर 18 के पास से गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी किए हुए 49 स्मार्टफोन बरामद किया है। इसमें आईफोन सैमसंग फोन ,ओप्पो फोन, आदि शामिल है। पूछताछ के दौरान इन बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि ये लोग यहां के विभिन्न मेट्रो स्टेशन और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र से लोगों की जेब से मोबाइल फोन चोरी करते हैं। अभियुक्ताें ने एनसीआर में मोबाइल फोन की 200 से ज्यादा चोरी की वारदातें करनी स्वीकार की है।

-------------------

---------------

   

सम्बंधित खबर