बहराइच, 10 जून (हि.स.)। बहराइच जिले के जरवल थाना पुलिस ने बुधवार को दो कारें आपस में टकरा गई। हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गये। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थानाध्यक्ष जरवल सन्तोष सिंह ने बताया कि मोटर साइकिल को बचाने के चक्कर में एक तेज रफ्तार कार दूसरी कार से टकरा गई। हादसे में कैसरगंज निवासी पृथ्वी पाल,श्यामलाल,मोहम्मद आरिफ,दिलशाद,डिहवा शेर,ताज बाबू, विजयराज और गोलू गम्भीर रूप से जख्मी हो गए हैं। हालत गम्भीर होने पर घायल अरुण, मोहम्मद इरशाद, ताज बाबू, विजयराज, पृथ्वीपाल व मोहम्मद आरिफ को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इलाज के दौरान अरुण व मोहम्मद इरशाद की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ---------------------

