प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मालिनीथान में केंद्रीय मंत्री मार्घेरिटा ने की पूजा-अर्चना

लिकाबाली (अरुणाचल प्रदेश), 10 जून (हि.स.) । देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्घेरिटा ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश के लिकाबाली स्थित मालिनीथान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर उनके साथ लिकाबाली के विधायक कार्डो नायगोर तथा भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर देश की प्रगति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों की उपलब्धियों और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को स्मरण करते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं।

-----------

   

सम्बंधित खबर