अररिया 02 जुलाई(हि.स.)। सिमराहा थाना क्षेत्र के बोकड़ा पंचायत स्थित थरिया बकिया वार्ड संख्या 13 में गुरूवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
सड़क के किनारे खेत में मिले शव को स्थानीय लोगों ने देखकर सिमराहा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना पाकर मौके पर सिमराहा थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती पुलिस अधिकारियों और बलों के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया है। शव की शिनाख्त में पुलिस लगी है और सोशल मीडिया सहित अगल बगल के जनप्रतिनिधियों को तस्वीर भेजकर पहचान की कोशिश की जा रही है। शव को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को खेत में जाने के क्रम में अज्ञात युवक का शव दिखाई दिया। ऐसा लग रहा था कि किसी ने हत्या कर यहां फेंका हो।जिसके बाद गांव में अज्ञात शव मिलने की जानकारी आग के समान फैल गई।
जिसके बाद सिमराहा थानाध्यक्ष को जानकारी दी गई और फिर थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती पुलिस अधिकारी और बलों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भिजवाया।
मामले पर सिमराहा थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती ने कहा कि शव शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।हत्या या गिरने से मौत हुई है, इसकी सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

