बरपेटा (असम), 15 जून (हि.स.)। बरपेटा जिले के कलगाछिया क्षेत्र के गुणियालगुरी में एक युवक को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान बापूजी नगर निवासी नजरूल हक के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार नजरूल हक हाथ में पिस्तौल लेकर लंबे समय से लोगों को धमकाकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा था। उसकी गतिविधियों से क्षेत्र के लोग भयभीत थे।
रविवार को सतर्क ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और पिस्तौल सहित कलगाछिया पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नजरूल हक के साथ दो अन्य युवक भी गुणियालगुरी में आतंक और भय का माहौल बनाने में शामिल थे।
पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा अन्य आरोपितों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
-----------

