मांगे नहीं माने जाने पर 15 दिसम्बर से आशा वर्कर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

मुरादाबाद, 07 दिसम्बर (हि.स.)। आशा वर्कर्स यूनियन की वर्चुअल बैठक रविवार को हुई। जिसमें आशा वर्कर की मांग समस्याओं को लेकर पदाधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आशा वर्करों से अत्यधिक काम लिया जा रहा है। लेकिन काम अनुसार मानदेय, सामाजिक सुरक्षा, बीमा और अन्य मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। बैठक में सभी ने कहा कि हमारी मांगे नहीं मांगी गई तो जनपद भर की सभी आशा वर्कर्स 15 दिसम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जाएगी

आशा वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष जयश्री देवी ने उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि आशा वर्कर्स की लगातार उपेक्षा की जा रही है और आर्थिक रूप से उनका शोषण किया जा रहा है।

जिलाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हमारी मांगे नहीं मांगी गई तो जनपद भर की सभी आशा वर्कर्स 15 दिसम्बर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चली जाएगी इसके बाद सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

   

सम्बंधित खबर