राज्यपाल ने सिंगताम का दौरा किया, स्थानीय लोगों से सतर्क रहने का आग्रह

गंगटोक, 03 जून (हि.स.)। सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं, जबकि तीस्ता नदी का बढ़ता जलस्तर चिंता का विषय बनता जा रहा है। सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने आज सिंगताम क्षेत्र का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान राज्यपाल ने स्थानीय प्रशासन के साथ राहत कार्यों की समीक्षा की तथा आपदा प्रबंधन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। इसके अलावा, राज्यपाल ने सिंगताम क्षेत्र के आसपास के स्थानीय लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया। उन्होंने संबंधित विभागों को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान राज्यपाल ने स्थानीय नागरिकों से बातचीत भी की। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग, आपदा प्रबंधन टीम और स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

------

हिन्दुस्थान समाचार / Bishal Gurung

   

सम्बंधित खबर