भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर शमिक भट्टाचार्य ने दी बधाई
- Admin Admin
- Nov 03, 2025
कोलकाता, 3 नवम्बर (हि.स.)।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विश्वकप विजय पर भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने बधाई दी है।
एक संदेश में उन्होंने लिखा — “विश्वसर्वश्रेष्ठ भारत की बेटियां ! इतिहास रचते हुए पहली बार भारत की महिला ब्रिगेड ने विश्वकप जीता है। टीम इंडिया को हार्दिक बधाई और शुभकामनायें।”
उल्लेखनीय है कि रविवार रात मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार महिला विश्वकप का खिताब अपने नाम किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता



