नाै सेना दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

देहरादून, 3 दिसंबर (हि.स.)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने भारतीय नौसेना दिवस के अवसर पर नौसेना के वीर जवानों, पूर्व नौ-सैनिकों एवं उनके परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि बहादुर नौसैनिकों की उत्कृष्ट युद्ध क्षमता, रणनीतिक कौशल और सतर्कता के कारण देश विस्तृत समुद्री सीमाएं पूर्णतः सुरक्षित हैं।

राज्यपाल ने नौसेना दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में नौसैनिकों की वीरता, साहस, पराक्रम और अदम्य समर्पण को नमन करते हुए कहा कि देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हमारे नौसैनिकों पर है। विशाल समुद्री क्षेत्र में ऊर्जा संसाधनों,आर्थिक गतिविधियों और व्यापारिक मार्गों की सुरक्षा में भारतीय नौसेना का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और समृद्धि में नौसैनिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार

   

सम्बंधित खबर