पुलिस टीम पर फायरिंग करने का आरोपित गिरफ्तार

मुरादाबाद, 10 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में मूंढापांडे थानाक्षेत्र में तीन दिन पहले बुधवार शाम सात बजे सक्टू नगला के जंगल में पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागे आरोपित सहिम को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

इससे पहले पुलिस ने उसके साथी मुस्तकीम को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम करीब सात बजे मूंढापांडे के सक्टू नगला के जंगल में पुलिस और गोकशी के आरोपितों के बीच मुठभेड़ हुई थी।

इस दौरान मूंढापांडे के सिरसखेड़ा निवासी मुस्तकीम उर्फ काना के पैर में गोली लगने से घायल हो गया था जबकि उसके दो साथी सहिम और फहीम मौके से भाग गए थे। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ के बाद शुक्रवार को उसके साथी सहिम को गिरफ्तार कर लिया है। सहिम भी सिरसखेड़ा गांव निवासी है। पुलिस तीसरे आरोपित फहीम की तलाश कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

   

सम्बंधित खबर