जींद : लिफ्ट दे वृद्ध महिला से जेवरात व नकदी छीनी

जींद, 6 नवंबर (हि.स.)। गांव जैजैवंती के निकट बाइक सवार दो युवकों ने एक वृद्ध महिला को लिफ्ट दे सोने के जेवरात तथा नगदी का छीन लिया। घटना की सूचना मिलने पर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया लेकिन बाइक सवारों का कोई सुराग नही लगा। पुलिस ने वृद्ध महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ छीना झपटी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुरूवार को जानकारी देते हुए गांव खरकबूरा निवासी सूरजो (70) ने बताया कि वह अपने मायके गांव करसोला जा रही थी। गांव जैजैवंती के निकट अपने मायके के साधन का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और करसोला मोड़ के लिए लिफ्ट दे दी। बाइक सवारों ने एकांत देख कर सूरजो देवी से सोने की कंठी, कानों की बाली, कोका तथा तीन हजार रुपये की नगदी को छीन लिया।

वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए। राहगीरों के सहयोग से सूरजो देवी ने घटना की पुलिस तथा परिजनों को दी। बाद में पुलिस ने बाइक सवारों के लिए सर्च अभियान भी चलाया लेकिन उनका कोई सुराग नही लगा। जुलाना थाना पुलिस ने सूरजो देवी के भतीजे मनजीत की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ छीना झपटी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरूवार को जुलाना थाना के जांच अधिकारी लखविंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

   

सम्बंधित खबर