हिसार : राष्ट्रीय काजला खाप ने शिक्षण संस्थानों में छात्राओं के यौन शोषण के बढ़ते मामलों पर जताई चिंता

खाप ने सरकार से की ठोस कदम उठाने की मांग

हिसार, 23 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय काजला खाप ने

विद्यालयों व शिक्षण संस्थानों में छात्राओं के यौन शोषण व दुराचार के बढ़ते मामलों

पर गहरी चिंता जताई है। खाप ने इनकी रोकथाम के लिए सरकार से तुरंत आवश्यक कदम उठाने

की मांग की है।

यहां की जाट धर्मशाला में शनिवार काे आयोजित खाप की राष्ट्रीय

कार्यकारिणी की बैठक में यह मुद्दा प्रमुखता से उठा। बैठक में चेताया गया कि यदि इस

घिनौने कार्य पर रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में इसके भयंकर परिणाम सामने आ सकते

हैं। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन रामपाल काजला ने की, जबकि राष्ट्रीय

संरक्षक धर्मबीर काजला मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। मंच संचालन राजस्थान निवासी

राष्ट्रीय प्रवक्ता महेंद्र काजला ने किया।

खाप ने युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के

लिए बेरोजगारी को बड़ा कारण बताया। सरकार से मांग की गई कि चीन की तर्ज पर घरेलू उद्योगों

को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर पैदा किए जाएं। साथ ही निर्णय लिया गया कि नशे के खिलाफ

खाप जन-जागरण अभियान चलाएगी।

सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव में निर्णय लिया

गया कि खाप का चबूतरा हरियाणा में किसी उपयुक्त स्थान पर बनाया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय

कोषाध्यक्ष मांगे राम काजला की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया। खाप के मार्च

2027 में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन का स्थान तय करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को

अधिकृत किया गया।

   

सम्बंधित खबर