ग्रीवेंस पोर्टल से सीधे अफसर तक पहुंचती शिकायतें:RPSC वेबसाइट पर ही दर्ज कराएं, निस्तारण में लगता कम समय; जानिए-पूरा प्रोसेस
- DSS Admin
- Jun 04, 2026
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की वेबसाइट पर ग्रीवेंस पोर्टल पर दर्ज शिकायतें सीधे सम्बन्धित अफसर तक पहुंचती है और इनका समय पर निस्तारण हो जाता है। आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने सभी कैंडिडेट्स से अपील की है कि वे अपनी शिकायत ई-मेल या अन्य माध्यम के बजाय ग्रीवेंस पोर्टल के माध्यम से करें, ताकि उनका त्वरित निस्तारण हो सके। अन्य माध्यम से होती है देरी वर्तमान में कई अभ्यर्थी अपनी शिकायतें और परिवेदनाएं आयोग की फीडबैक ईमेल आईडी (feedback.rpsc@rajasthan.gov.in) पर भी भेज रहे हैं। इसके अतिरिक्त, आयोग के विभिन्न प्रशासनिक अनुभागों की ईमेल आईडी पर भी अभ्यर्थियों द्वारा शिकायतें प्रेषित की जा रही हैं। इन ईमेल एड्रेस पर अभ्यर्थियों की व्यक्तिगत शिकायतें और प्रकरण प्राप्त होने के कारण, आयोग को प्राप्त शिकायतों का प्रकार तय करने और उनका अनुभागवार वर्गीकरण करने में अत्यधिक समय लग जाता है और मूल शिकायतों के निस्तारण में देरी होती है। निर्धारित ग्रीवेंस पोर्टल के अलावा किसी भी अन्य माध्यम, प्रार्थना पत्र या ईमेल से प्राप्त होने वाले प्रकरण स्ट्रक्चर्ड मैनर से प्राप्त नहीं होने के कारण उनके निस्तारण में अत्यधिक समय लगता है, वहीं ग्रीवेंस पोर्टल पूर्णतया स्ट्रक्चर्ड पोर्टल होने के कारण शिकायतें सीधी संबंधित डीलिंग अधिकारी के खाते में पंहुचती हैं। इसी कारण समयबद्ध समाधान के लिए केवल और केवल कैंडिडेट ग्रीवेंस पोर्टल का ही प्रयोग करें। त्वरित निवारण हेतु कैंडिडेट ग्रीवेंस पोर्टल अपडेट आयोग के जाइंट डायरेक्टर-आईटी योगेश कुमार ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा अभ्यर्थियों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए अपने ऑनलाइन शिकायत निवारण सिस्टम (कैंडिडेट ग्रीवेंस पोर्टल ) को अपडेट कर दिया गया है। यदि अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन या आरपीएससी की किसी भी भर्ती परीक्षा, आवेदन प्रक्रिया या कोई तकनीकी समस्या आ रही है, तो इसके समाधान हेतु अपनी शिकायत केवल आयोग के कैंडिडेट ग्रीवेंस पोर्टल पर ही निर्धारित प्रक्रिया अनुसार दर्ज करनी होगी। दो तरीको से दर्ज कराई जा सकती है शिकायत इस पोर्टल पर दो तरीकों से परिवेदना/शिकायत दर्ज की जा सकती है। पोर्टल पर लॉग-इन करने के लिए उम्मीदवारों को दो विकल्प दिए गए हैं। शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया… कैसे चेक करें अपनी शिकायत का स्टेटस? शिकायत दर्ज करने के बाद अभ्यर्थी कभी भी पोर्टल के होम पेज पर जाकर ऊपर दाईं ओर दिए गए व्यू एग्जिस्टिंग ग्रीवेंस स्टेट्स बटन पर क्लिक अपना ग्रीवेंस नंबर, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर सबमिट करने पर शिकायत की वर्तमान स्थिति या आयोग का प्रत्युत्तर देख सकते हैं। अभ्यर्थी ध्यान दें सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत आवेदन इस पोर्टल पर स्वीकार नहीं होंगे, उसके लिए निर्धारित प्रक्रिया का ही पालन करें। इन्टरनल काम के लिए ई-मेल आईडी आयोग के विभिन्न अनुभागों की ईमेल आईडी केवल आंतरिक कार्यालयी कामकाज, विभागीय समन्वय और आधिकारिक पत्र-व्यवहार के लिए निर्धारित हैं। गोपनीय रूप से दें संवेदनशील सूचना यदि कोई व्यक्ति परीक्षा की गोपनीयता या शुचिता संबंधित अथवा परीक्षा प्रक्रिया को बाधित या प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के बारे में कोई जानकारी देना चाहता है, तो वह आयोग कार्यालय में पूरी तरह गोपनीय तरीके से जरिये पोस्टल डाक सूचित कर सकता है।

