राज्यसभा के 10 नवनिर्वाचित एवं पुनर्निर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ
- DSS Admin
- Jun 25, 2026
नई दिल्ली, 25 जून (हि.स.)।
राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने गुरुवार को राज्यसभा सदन में 10 नवनिर्वाचित एवं पुनर्निर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ लेने वाले सदस्यों में प्रवीण चक्रवर्ती, देबाशीष सामंतराय, सना सतीश बाबू, विजय चिंतकायाला, भाष्यम राम कृष्ण, लिंगामनेनी रमेश, राजेश परमानंद शुक्ला, बैद्यनाथ राम, परिमल नथवानी तथा ताई टागक शामिल हैं।
इनमें पांच सदस्यों ने हिंदी में, एक सदस्य ने अंग्रेजी में, एक सदस्य ने तमिल में तथा तीन सदस्यों ने तेलुगु में शपथ ली।
शपथ लेने वाले सदस्यों में चार सदस्य आंध्र प्रदेश, दो सदस्य झारखंड तथा एक-एक सदस्य तमिलनाडु, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा से हैं।
इस अवसर पर कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा के महासचिव पी. सी. मोदी, सदन के अन्य सदस्य, गणमान्य व्यक्ति तथा राज्यसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
---------------

