इतिहास के पन्नों में 11 फरवरीः रंगभेद आंदोलन के नेता नेल्सन मंडेला 95 साल जिये और 27 साल रहे जेल में
- Admin Admin
- Feb 10, 2025
![](/Content/PostImages/e71cd4a8edb41074ff0f268883851666_32895572.jpg)
देश-दुनिया के इतिहास में 11 फरवरी की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख को दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद आंदोलन की बड़ी जीत के रूप में याद किया जाता है। 18 जुलाई, 1918 को दक्षिण अफ्रीका के केप प्रांत में जन्मे नेल्सन मंडेला लगभग 95 वर्ष जिये। उन्होंने पांच दिसंबर 2013 को अंतिम सांस ली। अपने रंगभेद आंदोलन की वजह से उन्हें 27 साल तक जेल में रहना पड़ा। 1990 में जब जेल से रिहा किए गए तो दक्षिण अफ्रीका की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेदी सरकार की जगह एक लोकतांत्रिक बहुनस्ली सरकार बनाने के लिए लंबा संघर्ष किया। देश के पहले काले राष्ट्रपति का पद संभालते हुए उन्होंने कई अन्य संघर्षों में भी शांति बहाल करवाने में अग्रणी भूमिका निभाई। उन्हें 1993 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1543ः इंग्लैंड और रोम के बीच फ्रांस के खिलाफ समझौता।
1613ः जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना लगाने की अनुमति दी।
1720ः स्वीडन और ईरान के बीच शांति समझौता।
1793ः ईरान की सेना ने नीदरलैंड के वेनलो पर कब्जा किया।
1794ः यूनाइटेड स्टेट्स की सीनेट का सेशन पहली बार आम जनता के लिए खोला गया।
1798ः फ्रांस ने रोम पर कब्जा किया।
1814ः नॉर्वे ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1826ः लंदन यूनिवर्सिटी की स्थापना 'यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन' के नाम से की गई।
1889ः जापान में संविधान लागू ।
1916ः एमा गोल्डमैन को बर्थ कंट्रोल पर भाषण देने पर गिरफ्तार किया गया।
1922ः चीन को स्वतंत्रता दिलाने के लिए नौ देशों ने वाशिंगटन में एक संधि पर हस्ताक्षर किए।
1933ः गांधी जी के हरिजन वीकली का प्रकाशन शुरू।
1953ः सोवियत यूनियन ने इजराइल से राजनीतिक संबंध समाप्त किए।
1959ः भारतीय क्रिकेटर वीनू माकंड ने आखिरी टेस्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में खेला।
1963ः अमेरिका ने इराक की नई सरकार को मान्यता दी।
1964ः ग्रीक और तुर्क के बीच जंग शुरू।
1968ः दक्षिण वियतनाम में कम्युनिस्ट सैनिकों ने 300 नागरिकों को हत्या कर सामूहिक रूप से दफना दिया।
1975ः ब्रिटिश कंजरवेटिव पार्टी की प्रथम महिला नेता के रूप में माग्रेट थैचर का निर्वाचन।
1979ः ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खमैनी का सत्ता पर कब्जा।
1986ः असंतुष्ट यहूदी अनातोली शरास्की नौ साल बाद सोवियत जेल से रिहा।
1987ः अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1990ः दक्षिण अफ्रीका के अश्वेत नेता नेल्सन मंडेला जेल से रिहा।
1992ः जेकेएलएफ की कश्मीर घाटी में प्रवेश की योजना विफल।
1997ः भारतीय खगोल भौतिकविद जयंत वी नार्लीकर 1996 के यूनेस्को के कलिंग पुरस्कार से सम्मानित।
1999ः चीन ने रूस से 20 सुखोई लड़ाकू विमान खरीदने की घोषणा की।
2003ः डोप टेस्ट में पकड़े गए शेन वार्न स्वदेश लौटे।
2005ः पाकिस्तान में भारी वर्षा के कारण बांध ढहा। 100 से अधिक मरे।
2007ः हिंडाल्को ने अमेरिकी एल्यूमिनियम फर्म नॉवलिस का अधिग्रहण किया।
2008ः ईस्ट तिमोर के विद्रोही सैनिकों ने देश के राष्ट्रपति जोस रामोस को गोली मारकर जख्मी किया।
2010ः भारत के परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष श्रीकुमार बनर्जी और ब्रिटिश उच्चायुक्त रिचर्ड स्टाग ने भारत-ब्रिटेन असैन्य परमाणु करार संबंधी संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए।
2010ः साठवें बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में हनी को मिला गोल्डन बीयर पुरस्कार।
2018ः सारातोव एयरलाइंस का विमान-703 रूस में दुर्घटनाग्रस्त। 71 लोगों की मौत।
जन्म
1750ः भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रथम शहीद तिलका मांझी।
1913ः ओडिशा के राजनेता और पत्रकार सुरेन्द्रनाथ द्विवेदी।
1950ः भारतीय जनता पार्टी के नेता राव इंद्रजीत सिंह
निधन
1942ः उद्योगपति और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जमनालाल बजाज।
1945ः हिन्दी के आरम्भिक उपन्यास लेखक हरिकृष्ण जौहर।
1968ः राष्ट्रवादी विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय।
1977ः भारत के पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद।
1993ः प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक कमाल अमरोही।
महत्वपूर्ण दिवस
-पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि।
-जॉर्ज वाशिंगटन की जयंती (संयुक्त राज्य अमेरिका)
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद