जापान में अवैध रूप से गर्ल्स बार चलाने के आरोप में वियतनाम की 17 महिलाएं गिरफ्तार

टोक्यो, 21 अक्टूबर (हि.स.)। जापान में अवैध रूप से गर्ल्स बार चलाने के आरोप में पुलिस ने वियतनाम की 17 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें से 10 महिलाओं ने आरोपों को स्वीकार कर लिया है। यह जानकारी द जापान टाइम्स की खबर में दी गई है।

द जापान टाइम्स के अनुसार, टोक्यो पुलिस ने वयस्क मनोरंजन व्यवसाय कानून का उल्लंघन करने और बिना अनुमति के पांच जगह गर्ल्स बार संचालित करने के आरोप में इनकी गिरफ्तारी की है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के अनुसार, टोक्यो के उएनो और रोपोंगी जिलों सहित अन्य क्षेत्रों में स्थित इन बार ने टिकटों की बिक्री से कुछ वर्ष में लगभग 440 मिलियन येन की रकम अर्जित की। गिरफ्तार महिलाओं में बार कंपनी की कार्यकारी डुओंग थी मिन्ह होंग भी शामिल है। होंग और नौ अन्य ने आरोपों को स्वीकार कर लिया है।

टोक्यो के ताइटो वार्ड के निवासी डुओंग ने इस साल सितंबर में टोक्यो के बंक्यो वार्ड के युशिमा जिले में स्थित एक बार में एक महिला कर्मचारी को काउंटर पर ग्राहकों की जबरदस्ती सेवा करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। जापान में गर्ल्स बार मुख्य रूप से वह होते हैं जहां महिला कर्मचारी ग्राहकों को मादक पेय परोसती हैं और काउंटर पर उनके साथ बातचीत करती हैं। जापान पुलिस को 2020 से इन पांच बारों के बारे में कुल 23 शिकायतें मिलीं।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

   

सम्बंधित खबर