सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर छह जुलाई को आएंगे जोधपुर

जोधपुर, 2 जुलाई (हि.स.)। सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर सोमवार, 6 जुलाई को जोधपुर के प्रवास पर रहेंगे, जहाँ वे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

निर्धारित समयानुसार वे सोमवार प्रात: 11 बजे जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी के ओल्ड कैंपस पहुंचेंगे और वहाँ आयोजित मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसके पश्चात सोमवार सायं 7.30 बजे उम्मेद भवन पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद राज्यपाल माथुर होटल रेडिसन पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। वे अगले दिन मंगलवार प्रात: 11 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहाँ से दिल्ली के लिए रवाना होंगे

   

सम्बंधित खबर