बनगांव में बस दुर्घटनाग्रस्त, 30 यात्री घायल

बनगांव, 14 अप्रैल (हि. स.)। उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव में सोमवार सुबह हुई एक बस दुर्घटना में लगभग 30 घायल हो गये। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह बनगांव जा रही रूट 92ए की एक बस अचानक नियंत्रण खोने की वजह से सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई। यह बस बागदा से बनगांव जा रही थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बस दुर्घटना में करीबन 30 यात्री घायल हो गये। इनमें से 11 महिलाएं और 19 पुरुष हैं। उन्हें बनगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गंगा

   

सम्बंधित खबर