रोडवेज : चालक भर्ती परीक्षा में आए 40 आवेदक, 29 ने पास की परीक्षा

आवेदकों की दूसरी परीक्षा 23 मई को दिल्ली स्थित आईडीटीआर में होगी

मुरादाबाद, 18 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में परिवहन निगम की ओर से सोमवार को आयोजित चालक भर्ती परीक्षा में 40 आवेदक शामिल हुए। इसमें से 29 आवेदकों ने प्रथम चरण की परीक्षा पास कर ली। इन आवेदकों की दूसरी परीक्षा 23 मई को दिल्ली स्थित आईडीटीआर में होगी।

क्षेत्रीय प्रबंधक अनुराग यादव ने साेमवार काे बताया कि परिक्षेत्र में करीब 300 पदों पर चालकों की भर्ती की जानी है। भर्ती की प्रक्रिया चरणवार चल रही हैं। दूसरे चरण की परीक्षा पास होने के बाद चालकों की नियुक्ति करा दी जाएगी।

----------

   

सम्बंधित खबर