जींद : करंट लगने से लाइनमैन की मौत पर एसडीओ, जेई व अन्य पर मामला दर्ज
- DSS Admin
- May 17, 2026
जींद, 17 मई (हि.स.)। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने गांव भूरायण खेत में शनिवार को बिजली लाइन पर काम करते समय कंरट लगने से हुई बिजली निगम लाईनमैन की मौत के मामले बिजली निगम के एसडीओ तथा जेई व कुछ अन्य के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है। परिजनों ने मृतक के शव के पोस्टमार्टम में हो रही देरी को लेकर जींद-गोहाना मार्ग पर जाम भी लगाया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव खोखरी निवासी रणबीर ने रविवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई 48 वर्षीय बिजेंद्र बिजली निगम मे लाईनमैन के पद पर पिल्लूखेड़ा के भूरायण इलाके में डयूटीरत था। गत दिवस दोपहर को सूचना मिली कि गांव भूरायण खेत में बिजली लाइन पर काम करते समय बिजेंद्र को कंरट लगा है। जब वह नागरिक अस्पताल पहुंचा तो उसका भाई स्ट्रक्चर पर मृत पड़ा हुआ था। रणबीर ने पुलिस को बताया कि उसके भाई के साथ काम करते समय विकास नगर निवासी दीपक भी था।
विजेंद्र ने लाइन पर काम करने के लिए पास लिया हुआ। जिसके अनुसार उस लाइन की बिजली बंद होनी चाहिए थी। बिजेंद्र जब खंभे पर काम कर रहा था तो अचानक बिजली छोड़ दी गई। जिसमें करंट लगने से उसकी खंभे से नीचे गिर गया। सहयोगी कर्मियों ने उसके भाई का नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रणबीर ने आरोप लगाया कि बिजली निगम के एसडीओ पवन, जेई रमेश कुमार तथा अन्य कर्मियों की लापरवाही के कारण उसके भाई की मौत हुई है। पिल्लूखेड़ा थाना के जांच अधिकारी संजय ने बताया कि पुलिस ने रणबीर की शिकायत पर निगम के एसडीओ पवन, जेई रमेश को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
---------------

