
दक्षिण दिनाजपुर, 19 मार्च (हि. स.)। जिले के कुमारगंज में एक दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का मामला बुधवार को सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपित रसोइया का काम करता है। युवती उसे मामा कहती थी। घटना 12 मार्च की रात एक कीर्तन समारोह में भक्तों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। दिव्यांग युवती भी कीर्तन में गई थी। शिकायत के अनुसार, आरोपित ने दिव्यांग युवती को खाना दिया और बाद में उसे उसकी घर पहुंचाने के बहाने बागान में ले गया।
आरोप है कि वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में युवती किसी तरह घर लौटी और पूरी घटना बताई। पहले तो परिजन सदमे में आ गए। बाद में कुमारगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
हालांकि, घटना के पांच दिन बाद कुमारगंज थाने में शिकायत दर्ज होने पर पुलिस भी आश्चर्य चकित हुई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कुमारगंज पुलिस ने बताया कि पूरी जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, दिव्यांग युवती की शारीरिक जांच भी कराई जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार