
सोनीपत, 11 मार्च (हि.स.)। जिले
में दो अलग-अलग दुष्कर्म के मामलों में संलिप्त दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर
लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
थाना
कुण्डली पुलिस टीम ने महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में लबीब इकबाल, निवासी
गाजियाबाद को गिरफ्तार मंगलवार को न्यायालय में पेश किया है। 12 नवम्बर 2024 को उत्तर
प्रदेश निवासी एक महिला ने थाना कुण्डली में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी लबीब इकबाल
ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।इस पर मामला दर्ज किया गया।
थाना
कुण्डली की जांच टीम में नियुक्त महिला सहायक उप निरीक्षक सुमन ने महिला के बयान को
मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करवाया। महिला को विशेषज्ञों व लीगल एड के माध्यम से काउंसलिंग
भी उपलब्ध कराई गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी लबीब इकबाल को गिरफ्तार कर न्यायालय
में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
थाना
राई पुलिस टीम ने जिले के राई क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले
में हन्नी उर्फ जतिन निवासी गांव बोहर जिला रोहतक को गिरफ्तार किया है। 3 फरवरी
2025 को सोनीपत निवासी एक महिला ने थाना राई में शिकायत दी थी कि आरोपी हन्नी उर्फ
जतिन ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। थाना राई में मामला दर्ज किया गया।
थाना राई की जांच टीम में नियुक्त महिला सहायक उप निरीक्षक संतोष ने महिला के बयान
मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करवाए। महिला को विशेषज्ञों और लीगल एड की सहायता से काउंसलिंग
भी दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हन्नी उर्फ जतिन को गिरफ्तार कर न्यायालय
में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना