जींद में राशन डिपो संचालक ने किया फर्जीवाड़ा,मामला दर्ज

जींद, 6 फ़रवरी (हि.स.)। सफीदों थाना पुलिस ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीबों के लिए आए राशन को हड़पने पर राशन डिपो संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को शिकायत मिली थी कि वार्ड 13 का डिपो होल्डर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आए राशन का वितरण करने की बजाय उसे बाजार मे बेच रहा है। जिसके चलते लोगों को राशन नही मिल पा रहा है। जिसके आधार पर के खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के उपनिरीक्षक विकास ने वार्ड 13 के डिपो का सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आए राशन का भौतिक निरीक्षण किया गया था।

निरीक्षण के दौरान 1598.600 ग्राम गेहूं, 313 किलोग्राम चीनी, 3490 किलोग्राम बाजरा, 128 लीटर सरसों का तेल कम पाया गया। डिपो संचालक संदीप से जब जबाब मांगा गया तो वह संतोषजनक जवाब नही दे पाया। जिसके आधार पर विभाग ने डिपो होल्डर संदीप की स्पलाई को निलंबित कर दिया और डिपो की स्पलाई वार्ड 12 के साथ जोड़ दी गई। विभाग जांच के बाद डिपो संचालक संदीप के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की सिफारिश की गई थी। शहर थाना सफीदों पुलिस ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक विकास की शिकायत पर डिपो होल्डर संदीप के खिलाफ आवश्यक कालाबाजारी निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरूवार को जानकारी देते हुए शहर थाना सफीदो के जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा डिपो होल्डर के खिलाफ शिकायत दी गई थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

   

सम्बंधित खबर