जुबीन हत्याकांड में अभिनेता रवि शर्मा की गवाही

गुवाहाटी, 20 जून (हि.स.)। बहुचर्चित जुबीन हत्याकांड मामले में अभिनेता रवि शर्मा ने शुक्रवार को फास्ट ट्रैक अदालत में अपना बयान दर्ज कराया। मामले की सुनवाई के दौरान उन्होंने अदालत के समक्ष महत्वपूर्ण गवाही दी।

अभिनेता रवि शर्मा शनिवार को एक बार फिर अदालत में उपस्थित होकर अपनी शेष गवाही दर्ज कराएंगे। उन्होंने बताया कि न्यायिक प्रक्रिया तेज गति से आगे बढ़ रही है और इससे उन्हें संतोष है।

फास्ट ट्रैक अदालत की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए रवि शर्मा ने कहा कि जिस कार्य को पहले छह दिनों में पूरा किया जाता था, वह अब एक ही दिन में संपन्न हो रहा है। उन्होंने इसे न्यायिक प्रक्रिया को गति देने की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।

मामले की सुनवाई जारी है और आगामी दिनों में अन्य गवाहों के भी बयान दर्ज किए जाने की संभावना है।

-----------

   

सम्बंधित खबर