ड्रग्स तस्करों को देखते ही गोली मारने का आदेश दें, बोले अजमल

गुवाहाटी, 07 जुलाई (हि.स.)। एआईयूडीएफ प्रमुख एवं विधायक मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने मंगलवार को मादक पदार्थों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ड्रग तस्करों और नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ यदि पुलिस मुठभेड़ करती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

सदन की कार्रवाई में भाग लेने के बाद विधानसभा कक्ष के बाहर मीडिया से बातचीत में अजमल ने कहा कि ड्रग्स के कारोबार से जुड़ा हर व्यक्ति एक तरह से हत्यारा है, क्योंकि नशीले पदार्थों ने अनेक परिवारों को बर्बाद कर दिया है और युवाओं का भविष्य अंधकारमय बना दिया है।

उन्होंने कहा कि राज्य से नशे के कारोबार को पूरी तरह समाप्त करने के लिए सरकार को इससे जुड़े अपराधियों के खिलाफ देखते ही गोली मारने जैसे कठोर आदेश जारी करने पर भी विचार करना चाहिए।

-----------

   

सम्बंधित खबर