अंबुबासी मेला का आज उद्घाटन करेंगी मंत्री अजंता नेओग

गुवाहाटी, 22 जून, (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में अंबुबासी मेला आज से शुरू हो गया है। रात्रि के 9:30 बजे प्रवृत्ति के साथ ही मंदिर का पट बंद हो जाएगा। मेला के औपचारिक उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन आज गुवाहाटी के पांडु पोर्ट में शाम 6:30 बजे किया जाएगा। इस कार्यक्रम के साथ पूर्वोत्तर के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजनों में से एक अंबुबासी मेला का औपचारिक शुभारंभ होगा।

असम की पर्यटन मंत्री अजंता नेओग उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मेले का उद्घाटन करेंगी। कार्यक्रम में साधु-संतों, श्रद्धालुओं, प्रशासनिक अधिकारियों तथा गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहने की संभावना है।

मां कामाख्या धाम में आयोजित होने वाला अंबुबासी मेला 22 से 26 जून तक चलेगा। इस दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा और मेले के सुचारु संचालन के लिए राज्य सरकार द्वारा सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

-----------

   

सम्बंधित खबर