दिनदहाड़े बैरियर कर्मी को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली,सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

अररिया, 15 फरवरी(हि.स.)। अररिया नगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल के समीप बाइक पर दो अज्ञात अपराधियों ने शनिवार को दिन-दहाड़े एक बैरियर कर्मी पर गोली चला दिया। जानलेवा हमला से बैरियर कर्मी घायल हो गए।जीरो माईल के पास बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाशों ने टेम्पो बैरियर काट रहे युवक पर गोली चलाई। हालांकि गोली बैरियर कर्मी के हाथ और सीने को छूकर निकल गई, जिससे युवक की जान बच गई।घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां डॉक्टरों के द्वारा घायल युवक का इलाज किया जा रहा है।

इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ अवनीश कुमार ने घायल को खतरे से बाहर बताया है।सूचना पर नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर घायल का हालचाल लिया और मामले की जानकारी ली।घायल युवक की पहचान लाल मोहम्मद के रूप में हुई है, जो नगर थाना क्षेत्र के गैयारी वार्ड नंबर चार का रहने वाला है। वह जीरोमाइल में टेम्पो का बैरियर काटने का काम करता है। घटना के समय वह झुक गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल सहित घटनास्थल पर पहुंची। थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में लग गई। नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

   

सम्बंधित खबर