भूस्खलन से कटे बाढ़ प्रभावित गांवों तक हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री पहुंचा रहा अरुणाचल
- DSS Admin
- Jul 04, 2026
इटानगर, 04 जुलाई (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश सरकार ने निचले सियांग जिले के बाढ़ और भूस्खलन से कटे दूरदराज के गांवों तक आवश्यक खाद्य सामग्री और दवाइयां पहुंचाने के लिए शनिवार को राज्य के हेलीकॉप्टर की तैनाती की। भारी बारिश के कारण कई गांवों का सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया है।
सरकार ने पासीघाट से कोयू तक हेलीकॉप्टर के जरिए राहत सामग्री पहुंचाने का अभियान शुरू किया है। वहीं, प्रशासन रणनीतिक महत्व वाले अकाजन-लिकाबाली-बामे मार्ग पर भूस्खलन का मलबा हटाकर यातायात बहाल करने में जुटा है। राहत सामग्री के वितरण और सड़क संपर्क जल्द बहाल करने के लिए विभिन्न विभागों को अलर्ट पर रखा गया है।
------------

