वरिष्ठ वाम नेता अशोक भट्टाचार्य घायल, अस्पताल में भर्ती

सिलीगुड़ी, 07 जून (हि. स.)। शहर के पूर्व मेयर और राज्य के पूर्व मंत्री तथा वरिष्ठ वाम नेता अशोक भट्टाचार्य शनिवार रात को एक बड़े हादसे का शिकार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, घर में गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें सिलीगुड़ी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि सिर पर गहरी चोट लगने के कारण काफी खून बहा, जिससे उनकी स्थिति चिंताजनक हो गई। चिकित्सकों ने उनकी हालत को देखते हुए तुरंत बेहतर और उन्नत इलाज शुरू किया है। फिलहाल वे चिकित्सकों की निगरानी में हैं। इधर मंत्री बनने के बाद रविवार को सिलीगुड़ी लौटे शंकर घोष नर्सिंग होम पहुंचकर अशोक भट्टाचार्य को देखने पहुंचे। जहां मंत्री ने अशोक भट्टाचार्य से बात किये। वहीं, चिकित्सकों से भी उन्होंने बातचीत किये।

इस खबर के फैलते ही सिलीगुड़ी समेत पूरे राज्य के राजनीतिक हलकों में चिंता की लहर दौड़ गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर आम शुभचिंतक तक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

गौरतलब है कि अशोक भट्टाचार्य सिलीगुड़ी की राजनीति का एक बड़ा और सम्मानित चेहरा रहे है। उनकी सेहत पर फिलहाल चिकित्सकों की विशेष नजर बनी हुई है।

   

सम्बंधित खबर