सिरसा: कुत्ते के काटने से महिला की मौत

सिरसा, 01 जून (हि.स.)। सिरसा जिले में एक महिला की कुत्ते के काटने से फैले संक्रमण के कारण मौत हो गई है। महिला बठिंडा के एम्स में उपचाराधीन थी जहां समोवार को उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गांव देसूजोधा निवासी मनप्रीत को कुत्ते ने काटा था, लेकिन रेबीज बचाव के टीके नहीं लगाए जिस कारण संक्रमण फैल गया। तबीयत बिगडऩे पर उसे डबवाली के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया।

हालत गंभीर होने के कारण उसे बठिंडा एम्स रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वे एक कुत्ता घर लाए थे। कुछ दिनों बाद कुत्ते ने मनप्रीत को काट लिया। इस बात को परिवार ने गंभीरता से नहीं लिया और मनप्रीत को रैबीज बचाच के टीके नहीं लगाए। रविवार को अचानक मनप्रीत की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए। रैबीज संक्रमण के कारण महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

उल्लेखनीय है कि गांव बिज्जूवाली निवासी वर्षा रानी की भी कुत्ते के काटने से मौत हो गई थी। महिला का उपचार भी किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। परिजनों के मुताबिक 16 जुलाई को गांव में एक आवारा कुत्ते ने वर्षा रानी को नोच लिया था। घटना के बाद महिला का अस्पताल में उपचार किया गया, लेकिन कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई थी।

---------------

   

सम्बंधित खबर