गुवाहाटी, 13 जून, (हि.स.)। गुवाहाटी में गरचुक फ्लाईओवर पर एक कार से दो बैल और एक गाय बरामद किया गया। हालांकि इसे ले जा रहा तस्कर माैके से फरार हो गया।
पुलिस ने शनिवार काे बताया कि सूचना के आधार पर गरचुक फ्लाईओवर पर पुलिस ने कार (एएस 13 एल 8485) को रोककर तलाशी ली। इस दौरान कार से दो बैल और एक गाय को बरामद कर सुरक्षित बचाया गया। पशुओं को अत्यंत बेरहमी के साथ कार के अंदर घुसाया गया था।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान कार में मौजूद तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। बरामद पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। घटना के संबंध में मामला दर्ज कर फरार आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
-----------------

