गुवाहाटी सीमांत मुख्यालय एसएसबी के महानिरीक्षक ने “डी” एवं “इ” समवाय का किया दौरा

गुवाहाटीः एसएसबी की प्रथम वाहिनी द्वारा आयोजित विशेष योग सत्र का दृश्य

-एसएसबी की प्रथम वाहिनी ने आयोजित किया विशेष योग सत्र

गुवाहाटी, 17 जून (हि.स.)। गुवाहाटी सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिरीक्षक सुधिर वर्मा ने सोनापुर स्थित एसएसबी की प्रथम वाहिनी के कार्यक्षेत्र के गोलाघाट में तैनात “डी” समवाय का 17 जून को एवं होजाई में तैनात “इ” समवाय का 16 जून को दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने उपस्थित सभी बलकर्मियों को समवाय पर सतर्कता एवं सुरक्षा संबंधी दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं सजगता के साथ करने हेतु प्रेरित किया।

साथ ही, उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की डयूटी, परिचालनिक तैयारियों, गश्त व्यवस्था तथा आपसी समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। दौरे के दौरान समवाय की व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा संबंधी तैयारियों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुझाव एवं निर्देश भी दिए गए।

विशेष योग सत्र

गुवाहाटी के सोनापुर स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की प्रथम वाहिनी के कमांडेंट सुनील कौशिक के मार्गदर्शन में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अंतर्गत “100 दिनों की योग काउंटडाउन” अभियान के तहत वाहिनी के समवायों में आज विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में समवायों के बलकार्मिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। योग सत्र के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा बलकार्मिकों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, फिट एवं मानसिक रूप से तनावमुक्त रखने के उद्देश्य से विभिन्न योगासन का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बलकार्मिकों के दैनिक जीवन में योग को अपनाने के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना हैं।

---------------

   

सम्बंधित खबर