नसत्र में कृष्णगुरु सेवाश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री, श्रीप्रेमानंद प्रभु का लिया आशीर्वाद

बरपेटा (असम), 18 मई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को नसत्र स्थित श्रीश्रीकृष्णगुरु सेवाश्रम पहुंचकर पूज्य गुरुकृष्ण श्रीप्रेमानंद प्रभु से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रभु के आशीर्वाद और शुभकामनाओं से उन्हें नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि कृष्णगुरु सेवाश्रम मानवता, शांति और सेवा के संदेश के माध्यम से समाज को समृद्ध बनाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आश्रम भविष्य में भी अपने आध्यात्मिक और सामाजिक मूल्यों से जनजीवन को सकारात्मक दिशा देता रहेगा। मुख्यमंत्री ने अंत में “जय कृष्णगुरु” कहकर श्रद्धा व्यक्त की।

-----------

   

सम्बंधित खबर