असम की वार्षिक पूंजीगत व्यय राशि में 13 गुना वृद्धि : मुख्यमंत्री
- DSS Admin
- Jun 26, 2026
गुवाहाटी, 26 जून (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य की वार्षिक पूंजीगत व्यय राशि वर्ष 2014-15 के 2,000 करोड़ रुपये से बढ़कर वर्ष 2025-26 में 26,000 करोड़ रुपये हो गई है, जो 13 गुना की उल्लेखनीय वृद्धि है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा कि इस अभूतपूर्व पूंजी निवेश ने असम में आधारभूत संरचना के विकास, आर्थिक प्रगति और नए अवसरों को नई गति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित असम, विकसित भारत की मजबूत नींव है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य में हो रहा तेज़ विकास भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को और अधिक सशक्त करेगा।
-----------

