हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत

कोकराझार (असम) 14 जून (हि.स.)। कोकराझार जिले के गोसाईगांव इलाके में जंगली हाथी द्वारा किए गए हमले में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने रविवार को बताया कि आज तड़के गोसाईगांव के थाईसोरगुड़ी इलाके में जंगली हाथी द्वारा किए गए हमले में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान थाईसोरगुड़ी गांव के गांवबूढा (गांव का मुखिया) रत्नेश्वर बसुमतारी के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि खाद्य की तलाश में पास में स्थित राइमोना राष्ट्रीय उद्यान से हाथी निकालकर रिहायशी इलाके में पहुंचा था। स्थानीय लोगों ने इस घटना के लिए वन विभाग को जिम्मेदार ठहराया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगली हाथी आए दिन खाद्य के तलाश में इलाके में घुस आते हैं। बार-बार सूचना दिए जाने के बाद भी वन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है जिसकी वजह से आज एक व्यक्ति की जान चली गई।

   

सम्बंधित खबर