जेपी नड्डा 23 को झारखंड के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में परिवर्तन यात्रा करेंगे शुरू

रांची, 22 सितंबर (हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 23 सितंबर को झारखंड के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन कचहरी मैदान, खूंटी में किया गया है।

नड्डा दोपहर 12 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से खूंटी के लिए रवाना होंगे। परिवर्तन यात्रा शुरू करने से पहले भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। परिवर्तन यात्रा की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री एवं प्रमंडलीय प्रभारी गणेश मिश्र, तौर पर विधायक कोचे मुंडा, खूंटी जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता भी मौजूद रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शारदा वन्दना

   

सम्बंधित खबर