
गोरखपुर, 6 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और संगठन को और मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।
सर्वप्रथम क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी व पार्टी पदाधिकारियों के साथ कार्यालय पर संगठन का झंडा फहराया। फिर पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित की। बोले, भाजपा का वर्तमान समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में स्वर्णिम दौर में है। केंद्र के साथ अधिकांश प्रदेशों में भाजपा की सरकार है। भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक को वैचारिक अधिष्ठान देने वाले महापुरुषों का संकल्प पूरा हो रहा है।अपना देश भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। दुनिया में सनातन संस्कृति का डंका बज रहा है। जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने सभी के प्रति आभार जताते हुए 2027 में प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनाने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस मौके पर क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदन्त जैन, पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, रमेश सिंह, डॉ. बच्चा पाण्डेय नवीन, मनोज शुक्ला, शिवसागर तिवारी, भानु प्रकाश मिश्र, सबल सिंह पालीवाल, हरिनाथ भाई, अरुण पांडेय कृष्णपाल सिंह, राहुल तिवारी, केएम मझवार, धर्मेन्द्र कुमार मिश्र, डॉ. पंकज सिंह, सुधाकर यादव, हरिनारायण सिंह गोला, होशिला सिंह, दीपक कुमार,अफरोज आलम, अभिषेक नारायण शुक्ला, अखिलानंद त्रिपाठी, डॉ. राजीव मिश्रा, नवीन श्रीवास्तव, दिनेश प्रताप सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय